अमर उजाला फाउंडेशन और वैद्य केसर दास सेवा समिति के तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। अमर उजाला और वैद्य केसर दास सेवा समिति की ओर से रविवार को डीएलफ स्थित निजी स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 131 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगे शिविर में आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए। शिविर में 50 से ज्यादा लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवेदन किए गए।
समिति के संचालक राजेश सिंधवानी ने कहा कि डीएलफ इलाके के 131 लोगों ने शिविर का लाभ उठाते हुए स्वास्थ्य व नेत्र जांच कराई। शिविर में मरीजों का एचबी, बीपी, शुगर व ब्लड टेस्ट निशुल्क किया गया। शिविर को लेकर लोगों में उत्साह बना रहा। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद ने बुजुर्गों की आंखों की जांच कर उन्हें उचित देखभाल संबंधी परामर्श दिया। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला व डॉ. परितेव सिंह की देखरेख में लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में अमित, राजकुमारी, नीलम, सविता व पूनम का विशेष सहयोग रहा। जांच के बाद सभी मरीजों को निशुल्क दवा वितरित की गई। समिति 24 दिसंबर को सुबह 9 बजे लेबर चौक पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन करेगी। समिति की ओर से विनोद जुनेजा, प्रकाश मिश्रा, जय सिंधवानी, आकाश सिंधवानी, अशोक कत्याल, साहिल मग्गू, राम प्रकाश, डॉ. सिद्धार्थ जुगल किशोर, गोविंद राम सिंगल, सतीश सुनेजा, सुंदर जेटली व रामधन उपस्थित रहे।