फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव : दावेदार खुलकर आए मैदान में, दीपक हुड्डा लड़ेंगे सचिव का चुनाव

Mon, 04 Dec 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशी खुलकर मैदान में आ गए हैं। अरविंद श्योराण व सुरेंद्र लौरा का प्रधान, दीपक हुड्डा, रोहित सुहाग व इतबार सिंह बैनीवाल का सचिव, हर्षवर्धन मलिक व अभिजीत सिंह उप प्रधान व डिंपल अरोड़ा व ज्योति राणा का संयुक्त सचिव का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। रोहित जहां वर्तमान में बार सचिव हैं, जबकि दीपक हुड्डा पूर्व में सचिव रह चुके हैं। उधर, कोर्ट परिसर के बाहर व गोल चक्कर पर लगाए गए होर्डिंग रविवार की शाम हटा दिए गए। प्रधान ने कहा कि यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।
विज्ञापन

जिला बार के चुनाव में 15 दिसंबर को मतदान होगा। इसके लिए सोमवार को चुनाव कार्यक्रम जारी किया जा सकता है। संभावना है कि सात दिसंबर तक नामांकन की जांच के बाद उम्मीदवार तय हो जाएंगे। प्रत्याशियों के पास एक सप्ताह चुनाव प्रचार का रहेगा। बताया जा रहा है कि बार कि मतदाता सूची में 3400 के करीब मतदाता हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर सोमवार को मतदाता सूची जारी की जाएगी।

होर्डिंग लगाया तो एक लाख रुपये लगाएंगे जुर्माना
बार के मौजूदा प्रधान लोकेंद्र फौगाट का कहना है कि अदालत परिसर के बाहर व गोल चक्कर पर काफी संख्या में होर्डिंग लगाए गए थे, जिनको हटाया जा रहा है। अगर किसी ने होर्डिंग लगाया तो एक लाख रुपये जुर्माना व नामांकन तक रद्द किया जाएगा। जिन प्रत्याशियों ने होर्डिंग लगाए हैं, उनको नोटिस देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें