रोहतक। पद्म श्री सेठ किशनदास के 100वें जन्मदिन पर मंगलवार को सीनियर सिटीजन क्लब की तरफ से सेक्टर-3 में निशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। सीनियर सिटीजन क्लब सोसाइटी के प्रधान सूरज मल मलिक ने बताया कि सेवानिवृत्त नेत्र सर्जन डॉ. सर्बपाल सिंह भाटिया की अध्यक्षता में नेत्र, नाक, गला, गला, दंत, स्त्री, हड्डी, मेडिसिन, शिशु रोग विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। यह सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दवाइयां, चश्मे निशुल्क वितरित किए जाएंगे। इस दौरान बीपी, शुगर जैसी जांच भी निशुल्क की जाएंगी। संवाद