फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दो की गई जान, एक गोहाना तो दूसरा लाखनमाजरा के पास हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गोहाना रोड व लाखनमाजरा के पास महम रोड पर अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। इस संबंध में लाखनमाजरा व सदर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार रात करीब एक बजे सूचना मिली कि गोहाना रोड पर ब्राह्मणवास गांव के पास एक बाइक रेलिंग से टकरा गई, जिसमें सैनिक कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय दीपक की मौत हो गई, जो मूल रूप से सोनीपत जिले के गांव आहुलाना का रहने वाला है। जबकि उसका साथी अनीष घायल हो गया। सदर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक तेज गति से बाइक चला रहे थे, जिसके चलते हादसा हुआ है। उधर, सोनीपत जिले के गांव मिर्जापुर खेड़ी निवासी उत्तम ने लाखनमाजरा थाने में शिकायत दी है कि रविवार को अपने दोस्त मेहर सिंह के साथ बाइक पर उसकी बुआ के घर सैमाण गांव गया था। जब वे वापस आ रहे थे तो लाखनमाजरा के नजदीक फ्लाईओवर के पास तेज से एक वाहन साइड मारते हुए निकली, जिससे उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे मेहर सिंह सड़क पर जा गिरा। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें