फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नेहरू कॉलेज में स्टार्टअप सक्सेस और बिज़नेस स्ट्रक्चर पर विस्तार व्याख्यान आयोजित

Wed, 27 Aug 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झज्जर की प्लेसमेंट सेल और उद्यमिता विकास क्लब के संयुक्त तत्वावधान में स्टार्टअप सक्सेस और बिज़नेस स्ट्रक्चर विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसके मुख्य वक्ता चार्टर्ड अकाउंटेंट सोमबीर रहे। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने मुख्य वक्ता का अभिनंदन किया। उन्होंने स्टार्टअप और उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा पीढ़ी के पास नवाचार और रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं हैं।
अपने व्याख्यान में सीए सोमबीर ने स्टार्टअप की सफलता के लिए आवश्यक तत्वों, व्यवसाय की संरचना, विधिक एवं वित्तीय पहलुओं के साथ-साथ उद्यमियों के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ठोस योजना, जोखिम प्रबंधन और सही बिज़नेस मॉडल को अपनाकर ही उद्यमी सफलता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्लेसमेंट सेल के संयोजक दीपक ने किया और अन्य सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया। विद्यार्थियों ने भी व्याख्यान में अपने विचार साझा किए और प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें