फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइड्रोजन गैस से भरे एयर बैलून के गुच्छे में धमाका, पूर्व मंत्री व भाजपा नेता सहित छह लोग झुलसे

विज्ञापन
कार्यक्रम में आग की चपेट में आने के बाद पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का उपचार करते चिकित्सक । अमर उजा? - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। पुरानी अनाज मंडी में रविवार को राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ, जिसमें हाइड्रोजन गैस से भरे एयर बैलून के गुच्छे में धमाका हो गया। धमाके में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व रोहतक भाजपा के कोषाध्यक्ष ईश्वर सिंह सहित छह लोग झुलस गए। सांसद अरविंद शर्मा की बेटी के बाल भी मामूली तौर पर झुलस गए। मंच पर मौजूद सांसद की पत्नी रीटा शर्मा, एलपीएस बोसार्ड के एमडी एवं समाजसेवी राजेश जैन अन्य लोग सुरक्षित बच गए। निजी क्लीनिक में पूर्व मंत्री व ईश्वर सिंघल ने अपना उपचार करवाया। सांसद अरविंद शर्मा व बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन

एलपीएस बोसार्ड के एमडी एवं समाजसेवी राजेश जैन की ओर से पुरानी अनाज मंडी में 85 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वजारोहण स्थल बनवाया गया था, जिसे रविवार को जैन ने सामाजिक संगठन चौबीसी परिवार को समर्पित किया। इसके लिए पुरानी अनाज मंडी में विशेष कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में सांसद अरविंद शर्मा, बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, शहर के मेयर मनमोहन गोयल, एलपीएस बोसार्ड के एमडी एवं समाजसेवी राजेश जैन को विशेष तौर पर बुलाया गया था। सांसद अरविंद शर्मा की जगह उनकी पत्नी रीटा शर्मा व बेटी कार्यक्रम में पहुंची। जबकि विधायक सीमा त्रिखा निजी कारणों के चलते नहीं आ सकी। करीब साढ़े 12 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ तो तिरंगा फहराया गया। जय हो गाने पर सभी मुख्य अतिथि व आयोजक और मौके पर मौजूद लोग थिरक रहे थे। मशीन से तिरंगे के ऊपर फूलों की वर्षा की जा रही थी। गाना खत्म होते ही मुख्य अतिथियों द्वारा एयर बैलून के गुच्छे को हवा में छोड़ना था। हाइड्रोजन गैस से भरे एयर बैलून के गुच्छे में अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ निकली आग की लपटों से मंच पर मौजूद लोग झुलस गए। जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष ईश्वर सिंघल का चेहरा झुलस गया, जबकि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के हाथ व गर्दन को लपटों ने झुलसा दिया। सांसद की बेटी के बाल भी लपटों से झुलस गए। इसके बाद म्यूजिक व फूलों की वर्षा को बंद कर दिया गया। तत्काल झज्जर रोड स्थित निजी क्लीनिक में पूर्व मंत्री, ईश्वर सिंघल सहित आधा दर्जन लोग पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के घर भेज दिया गया। शाम को बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा रोहतक पहुंचे, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा नेता ईश्वर सिंघल का हालचाल पूछा। साथ ही आयोजकों से भी मुलाकात की।
कार्यक्रम में तिरंगे पर पुष्प वर्षा करने के लिए मशीन से चल रही थी। मेरा अनुमान है कि अचानक एयर बैलून ने मशीन से निकली चिंगारी के चलते आग पकड़ ली। एक साथ एयर बैलून के गुच्छे में धमाका हो गया। कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

-विकास गुप्ता, प्रमुख चौबीसी परिवार एवं कार्यक्रम आयोजक
कार्यक्रम शुरू ही हुआ था। अचानक एयर बैलून के गुच्छे में ब्लास्ट हुआ। मेरी हाथ व गर्दन पर जलन महसूस हुई। हालांकि बड़ा हादसा टल गया। भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष ईश्वर सिंघल का चेहरा ज्यादा झुलस गया है। अब मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं।
विज्ञापन

- मनीष ग्रोवर, पूर्व सहकारिता मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें