फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार की बारीकियां समझाईं

Tue, 19 Mar 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के विधि विभाग के डाॅ. बीआर अंबेडकर हॉल में मंगलवार को एक्सटेंशन लेक्चर-कम-इंटरेक्शन सेशन का आयोजन किया गया। यहां इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व जज न्यायमूर्ति अजीत सिंह ने बतौर मुख्य वक्ता यह व्याख्यान दिया। न्यायमूर्ति अजीत सिंह ने- प्रॉस्पेक्ट्स एंड चैलेंजेज इन स्टेट ज्यूडिशियल सर्विस एग्जैमिनेशंस विषय पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने लीगल प्रोविजंस के उदाहरणों एवं निर्णयों का उल्लेख करते हुए प्रभावी रूप से अपनी बात को रखा। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विद्यार्थियों के लिखित परीक्षा और साक्षात्कार से जुड़े प्रश्नों के उत्तर भी दिए। विधि विभागाध्यक्ष डाॅ. जितेंद्र ढुल ने स्वागत भाषण दिया। प्राध्यापक डाॅ. अंजलि वर्मा ने कार्यक्रम का समन्वयन किया व मंच संचालन किया। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें