फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों को पाइथन का महत्व समझाया

Thu, 12 Sep 2024 07:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

लालनाथ हिंदू महाविद्यालय परिसर में कंप्यूटर साइंस विभाग के तत्वाधान में वीरवार को 45 दिवसीय पाइथन के सर्टिफिकेट कोर्स का शुभारंभ किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने की।
विज्ञापन

प्राचार्य ने विद्यार्थियों को पाइथन का महत्व समझाते हुए कहा कि लगातार अभ्यास व पाइथन की मदद से सॉफ्टवेयर को कैसे बनाया जा सकता है। कंप्यूटर साइंस विभाग की अध्यक्ष डॉ. पूजा चावला ने भी सभी विद्यार्थियों को पाइथन के उदेश्यों से अवगत कराया। इस कोर्स के रिसोर्स पर्सन मुकेश जुनेजा ने विद्यार्थियों को पाइथन के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने पाइथन का प्रयोग विभिन्न उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किए जाने से भी अवगत कराया। इस कोर्स में 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर डॉ. रीना कत्याल, मधु विज, कीर्ति धींगरा, प्रीती यादव, प्रीती भारद्वाज, अंकिता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें