फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दशमी तक 10 हजार दोपहिया और 500 कार बिकने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नवरात्र के पहले ही दिन बाजारों में धूम है। सड़कों पर पूजा के स्टाॅल समेत ऑटोमोबाइल सेक्टर में बुकिंग शुरू हो गई है। अब तक करीब 900 दोपहिया (स्कूटी व बाइक) वाहन खरीदने के लिए लोग शोरूम के चक्कर लगा चुके हैं। शहरभर में 10 हजार बाइकें व स्कूटी इन 9 दिनों में बिक्री की संभावना है। वहीं, ऑटोमोबाइल की बिक्री अष्टमी और नवमी को सबसे ज्यादा होने की संभावना है। चारपहिया वाहनों में ईवी के साथ सीएनजी और पेट्रोल इंजन वाली गाड़ियों को ग्राहक ज्यादा वरीयता दे रहे हैं। इनकी वेटिंग भी करीब 6 से 8 हफ्ते की चल रही है। अन्य वाहनों की बिक्री हाथों हाथ भुगतान के बाद की जा रही है। कई बार एक ही रंग डिमांड में होने के कारण भी ग्राहक को गाड़ी के लिए इंतजार करना पड़ता है। इस बार छोटी एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स) भी डिमांड में हैं। 4 लाख से लेकर 10 लाख रेंज की गाड़ियों की सबसे ज्यादा बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन


स्कूटी और 150 से 200 सीसी बाइक ग्राहकों की पहली पसंद
सबसे ज्यादा डिमांड में नई स्कूटी है। भीड़भाड़ से बचने, सामान रखने की सुविधा और गियर लगाने के झंझट से बचने के लिए ग्राहकों की स्कूटी पहली पसंद बनी हुई है। इसके अलावा युवा विद्यार्थी 150 से 200 सीसी इंजन वाली बाइक ज्यादा पसंद कर रहे हैं। स्कूटी करीब 80 हजार की कीमत शुरू हो रही है। वहीं 150 सीसी बाइक 1 लाख 16 हजार रुपये से शुरू हो रही है।



150 से 200 सीसी इंजन वाली बाइक बनी पसंद
एक कंपनी के एजीएम सेल्स ने कहा कि शहरभर के सभी दोपहिया शोरूम में इस नवरात्र के बचे आठ दिनों 10 हजार से अधिक बाइक व स्कूटी बिकने की संभावना है। सबसे ज्यादा ग्राहकों में स्कूटी नए मॉडल और उनके फीचर जानने की उत्सुकता है। ग्राहक शहर के जाम से बचने के लिए स्कूटी को ज्यादा वरीयता दे रहे हैं। साथ ही 150 से 200 सीसी इंजन वाली बाइक के फीचर पूछने के लिए ग्राहक आ रहे हैं।
विज्ञापन





सीएनजी में 4 से छह हफ्ते की वेटिंग
एक कंपनी के एजीएम सेल्स ने कहा कि पिछले वर्ष नवरात्र में अलग-अलग ब्रांड के चारपहिया वाहन मिलाकर करीब 500 वाहन बेचे गए। इस वर्ष भी उम्मीद है कि यह आंकड़ा हम पार करेंगे। इस बार ज्यादातर लोगों की पसंद ईवी (इलेक्ट्रोनिक व्हीकल) के साथ सीएनजी व पेट्रोल है। हर तरह की माॅडल की बिक्री है। सीएनजी में 4 से छह हफ्ते की वेटिंग है। बाकी सभी मॉडल ईएमआई और अन्य भुगतान के माध्यम से हाथों-हाथों दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें