फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अक्षय तृतीया पर 50 करोड़ के आभूषण कारोबार की आस

Thu, 24 Apr 2025 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रेलवे रोड़ ​स्थित एक दुकान से सोने की खरीददारी करती महिला। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। अक्षय तृतीया पर अबूझ मुहूर्त रहेगा। ऐसे में मंगल कार्यों के लिए यह दिन शुभ माना जा रहा है। इसके चलते बाजार में भी बूम की उम्मीद है। आभूषण बाजार में इस शुभ दिन को लेकर तैयारी जोरों पर है। ग्राहक भी सराफा बाजार में नजर आने लगे हैं। आभूषण विक्रेताओं को अक्षय तृतीया पर 50 करोड़ का कारोबार होने की आस है। इस शुभ दिन के लिए ग्राहकों ने सोना व चांदी के आभूषणों की अग्रिम बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया इस बार 30 अप्रैल बुधवार को मनाई जा रही है।लोगों ने अक्षय तृतीया से पहले ही सराफा बाजार में सोने-चांदी की दुकानों पर जाकर सोना-चांदी, डायमंड व प्रीमियम ज्वेलरी की खरीदारी शुरू कर दी है। रेलवे रोड स्थित सराफा कारोबारी आशीष आहूजा का कहना है कि अक्षय तृतीया को लेकर सराफा बाजार में रौनक नजर आने लगी है। इस शुभ दिन के चलते ग्राहकों ने सराफ बाजार में सोना-चांदी, डायमंड व प्रीमियम ज्वेलरी की बुकिंग करनी शुरू कर दी है। वहीं, अधिकतर दुकानों पर अग्रिम बुकिंग हो चुकी है। खरीदारी करने वाले लोग इनकी डिलीवरी अक्षय तृतीया पर ही लेंगे। अक्षय तृतीया तक करीब 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने की संभावना है।
मंगलवार तक हुई ज्यादा बुकिंग
अक्षय तृतीया को लेकर मंगलवार तक लोगों ने सोना-चांदी, डायमंड व प्रीमियम की ज्यादा बुकिंग कराई है। बुधवार से सोने-चांदी के रेट बढ़ने से लोगों का हल्के गहनों की ओर रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें