21...रोहतक के हिसार रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कलाकृतिय
रोहतक। हिसार रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहले चरण की मंडलस्तरीय कला कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। तीसरे दिन शिक्षकों ने पेंटिंग व पोस्टर बनाए। विद्यालय में शिक्षकों की बनाईं कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिला परियोजना समन्वयक बिजेंद्र सिंह हुड्डा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दलजीत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी जय भगवान और नेशनल अवार्डी एवं सेवानिवृत्त कला अध्यापक धर्म सिंह अहलावत ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में प्रदर्शित कलाकृतियों की मुख्य अतिथि ने प्रशंसा की। प्राचार्य डॉ. सुनीता अहलावत ने सभी का आभार किया। इस दौरान रीतू मालिक, सरोज, मीना, अनूप सिंह, सत्य नारायण, सुंदर, सोनू, जितेंदर, जयंत, मिनाक्षी, सौभना, सुमन, बतीता व अमृता आदि मौजूद रहीं। संवाद