फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मोखरा स्कूल में नृत्य एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
फोटो 02 मोखरा स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में नृत्य पेश करती छात्राएं स्रोत स्कूल
विज्ञापन
महम। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोखरा में विभिन्न प्रेरणादायक, रचनात्मक एवं जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। प्रातःकालीन सत्र में प्रवक्ता विक्रम सिं , विवेक गौतम ने नेतृत्व एवं आत्मनिर्भर भारत विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने, निर्णय क्षमता विकसित करने तथा राष्ट्र-निर्माण में अपनी भूमिका को समझने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सुरेश सरोहा एवं ड्राइंग इंस्ट्रक्टर संजीव के निर्देशन में नशा मुक्त भार विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. कमल (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदीना) ने आंखों की देखभाल : सावधानियां व बचाव विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। 12वीं कक्षा की छात्रा अवनि के डांस व असीम की बेटियों पर आधारित प्रेरणादायक रागनी लाडो बेटी गलत पाई तो ने समांबांध दिया। प्राचार्य अनुज मलिक, विद्यालय प्रभारी, सुरेश जांगड़ा एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश दांगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें