फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी में एंबुलेस चलाती नजर आएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मयंक तिवारी
विज्ञापन

रोहतक। मारपीट या किसी वारदात के बाद पुलिस पीसीआर पहुंचते हुए तो आपने देखा होगा, मगर इस करोना महामारी में पुलिस एक नई भूमिका में नजर आएगी। पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने डायल 112 पुलिस कंट्रोल रूम के प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी है। पुलिस पीसीआर में चलने वाली इनोवा कार को सीएमओ को सौंपा जाएगा। सीएमओ की ओर से तैयार होने वाली इन एंबुलेंस को चलानेे की की जिम्मेदारी पुलिस की होगी। इस कड़ी में मुख्यालय से आई चार नई इनोवा कार को रोहतक पुलिस ने सीएमओ को सौंप दिया है।
कोरोना महामारी से निपटने के लिए पुलिस के जवानों को एंबुलेंस चलाने की जिम्मेदारी दी जा रही है। प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस का हाईटेक कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। जिसके लिए पीसीआर के नये वाहनों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिले की आबादी व थानों की संख्या के हिसाब से वाहनों का आवंटन किया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में पीसीआर के वाहनों की पहली खेप पहुंच गई। यह वाहन अभी पुलिस लाइन में खड़े थे। पुलिस महानिदेशक की ओर से आए आदेश में कहा गया गया है कि जब तक डायल 112 चालू नहीं होता है। इन वाहनों को सीएमओ को सौंप दिया जाए। उसे वह एंबुलेंस का रूप देंगे। इसे चलाने की जिम्मेदारी भी हरियाणा पुलिस के जवान की होगी। इस कड़ी में रोहतक जिले में 28 वाहनों में से पहुंची चार इनोवा कार को सीएमओ को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने इसे चलाने की जिम्मेदारी पुलिस के जवानों को दी है।
विज्ञापन

ड्यूटी के हिसाब से तैनात होंगे जवान
पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के हिसाब से इन पर तैनात होंगे। सीएमओ के कंट्रोल रूम में आने वाली कॉल के हिसाब से इन्हें प्रयोग किया जाएगा। सीएमओ ने इन कारों में आवश्यक संसाधन लगाने का आदेश दिया है।
पुलिस के चुनिंदा जवानों को इन पर किया गया है तैनात
सहयोग की भावना से काम करने वाली पुलिस के जवानों ने आगे बढ़ कर इस पर तैनाती के लिए अपना नाम दिया है। इसे चलाने के लिए चुनिंदा जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
कोरोना महामारी को देखते डायल 112 के पुलिस कंट्रोल रूम के लिए आए वाहनों को मुख्यालय के आदेश पर सीएमओ को सौंप दिया गया है। इन एंबुलेंस की चलाने की जिम्मेदारी पुलिस के जवानों की होगी।
- राहुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक, रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें