22सीटीके01-सांपला-हसनगढ़ मार्ग पर कांवड़ लेकर पैदल चलते शिवभक्त। संवाद
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। 26 फरवरी बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में शहर के शिवालयों में पर्व को लेकर तैयारी जोरो-शाेरों से चल रही है। शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचने लगे हैं।
शनिवार को सांपला-हसनगढ़ मार्ग पर शिवभक्त कांवड़ लेकर हरिद्वार से लौटे। शिवभक्त उमंग के साथ बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए पहुंचे। 14 फरवरी को हरिद्वार से गंगाजल लेकर चले शिवभक्त महाशिवरात्रि को महेंद्रगढ़ के बाघोत धाम पहुंचेंगे। गंगाजल लेकर चल रहे रेवाड़ी से महंत प्रदीप पुरी महाराज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि पर उत्साह के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर आते हैं। इस बार नौ शिवभक्त गंगाजल लेकर साथ चल रहे हैं। ये सभी 25 फरवरी को महेंद्रगढ़ के बाघोत धाम पहुंचेंगे। अगले दिन 26 फरवरी को शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान शिवभक्त कपिल, मुकेश, अजय कुमार, लीलू, कमल, राजू, संजीत व कृष्ण साथ मौजूद रहे।