फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आबकारी इंस्पेक्टर के पति की फैक्टरी पर छापा, पान मसाला व गुटखा बनाने की सामग्री बरामद

Thu, 01 Oct 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
मौके पर जांच करती विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीएम फ्लाइंग समेत चार विभागों की संयुक्त टीम ने बुधवार को रामगढ़ रोड स्थित एक अवैध फैक्ट्री पर छापा डालकर पान मसाला, सुपारी, गुटखा और तंबाकू उत्पाद बनाने में इस्तेमाल होने वाले 400 किलोग्राम सामान को बरामद किया। इस फैक्टरी का संचालन रेवाड़ी में आबकारी विभाग की इंस्पेक्टर के पति प्रशांत की ओर से किया जा रहा था।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान आबकारी इंस्पेक्टर कार से मौके पर पहुंचीं थीं। वहां मीडिया और टीम को देखकर वापस लौट गईं। मौके पर उनसे पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई बयान सामने नहीं आया। सीएम फ्लाइंग की ओर से फैक्टरी के संचालन से जुड़े दस्तावेज और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप चौधरी ने बताया कि फैक्टरी के करीब दो साल से संचालित होने की जानकारी सामने आई है। फैक्टरी के बाहर कोई बोर्ड भी नहीं लगा था। जिस क्षेत्र में फैक्टरी चल रही थी, वह अनअप्रूव्ड क्षेत्र है। ऐसे क्षेत्र में फैक्ट्री निर्माण और संचालन से जुड़े नियमों की भी जांच की जा रही है। फैक्टरी से संबंधित लाइसेंस मई 2026 में ही समाप्त हो चुका था।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मौके पर उत्पादों के लेबल भी मिले हैं। इनमें से एक-दो लेबल नूंह में पंजीकृत बताए जा रहे हैं। बरामद सामग्री और लेबल की जांच के बाद ही इनके संबंध में स्थिति स्पष्ट की जा सकेगी।

कार्रवाई के दौरान ये टीमें रहीं मौजूद
कार्रवाई के दौरान पुलिस के अलावा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, फायर ब्रिगेड, जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) और बिजली विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। सभी विभागों की टीमों ने अपने-अपने स्तर पर फैक्टरी के संचालन से संबंधित मानकों की जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप चौधरी ने बताया कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मौके पर जांच करती विभाग की टीम। संवाद

मौके पर जांच करती विभाग की टीम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें