फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आज पांच केंद्रों पर होगी एनएमएमएस के लिए परीक्षा

Sat, 16 Nov 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले होनहार व आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से एनएमएमएस (नेशनल मींस-कम-मेरिट स्कॉलरशिप) दी जाती है। इसके लिए परीक्षा आज रविवार को होगी, जिसके लिए शहर में 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले भर से 1319 विद्यार्थी यह परीक्षा देंगे। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक चार साल हर महीने एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। योजना के तहत पूरे प्रदेश भर से 2337 पात्र विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। एनएमएमएस योजना भारत सरकार की ओर से चलाई गई योजना है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों का चयन कर उनका शैक्षणिक विकास करना है। इस परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थी प्रदेश के सरकारी या अनुदान प्राप्त विद्यालयों में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे हों तथा उसने सातवीं कक्षा की परीक्षा सरकारी स्कूल से पिछले वर्ष पास की हो।
परीक्षार्थी के माता-पिता की कुल वार्षिक आय तीन लाख 50 हजार रुपये से कम हाेनी चाहिए। इस परीक्षा में जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को जिले के कोटे के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में बीसी-ए वर्ग को 16 प्रतिशत, बीसी-बी वर्ग को 11 प्रतिशत, एससी वर्ग को 20 प्रतिशत एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग वर्ग को तीन प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।
विज्ञापन




परीक्षा के होंगे दो भाग

एनएमएमएस के लिए लिखित परीक्षा आज होगी, जिसके दो भाग होंगे। पहला भाग मानसिक योग्यता परीक्षण आधारित होगा। इसमें विद्यार्थियों के तर्क विश्लेषण व संश्लेषण को जांचने के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें 90 प्रश्न होंगे, जो एक-एक अंक का होगा। इसमें सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। वहीं, दूसरा भाग बौद्धिक योग्यता परीक्षण आधारित होगा। इसमें विज्ञान के 35, गणित के 20 व सामाजिक विज्ञान के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।



परीक्षा केंद्र का नाम

-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर शहर

-न्यूटन हाई स्कूल
-एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल

-वैदिक गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल
-सनराइज हाई स्कूल कच्चा बेरी रोड



वर्जन

राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की एनएमएमएस परीक्षा आज होगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी को चार साल तक हर महीने एक हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे। इसके लिए शहर में 5 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

- विक्रम सिंह, जिला गणित विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें