40-रोहतक के जिला लघु सचिवालय में नव नियुक्त जिला उपायुक्त सतबीर सिंह से मुलाकात करते पूर्व सैनि
रोहतक। हरियाणा पूर्व सैनिक संघ के सदस्यों ने बुधवार नव नियुक्त जिला उपायुक्त सतबीर सिंह से उनके कार्यालय में औपचारिक मुलाकात कर बुके भेंट किया और पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं। संघ के पूर्व प्रधान कर्नल टेक चंद दहिया ने कहा कि किसी भी प्राकृतिक आपदा या विपत्ति के समय पूर्व सैनिक जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और भविष्य में भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देंगे। उपायुक्त सतबीर सिंह ने पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके कल्याण के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान कैप्टन जगवीर मलिक, सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह मलिक, सूबेदार सूर्यकांत हुड्डा, सूबेदार ओमप्रकाश नरवाल, हवलदार गुलाब सिंह वर्मा व धर्मवीर खटकड़ सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे। संवाद