फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक करें मतदान : उपायुक्त

Thu, 28 Mar 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए विभिन्न विभाग व्यवस्थित मतदाता, शिक्षा और चुनावी भागीदारी (एसवीईईपी) कार्यक्रम के तहत गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

स्वीप की नोडल अधिकारी एडीसी वैशाली सिंह (आईएएस) ने अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक विभाग मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए कोई न कोई गतिविधि लगातार आयोजित करें। इन्ही निर्देशों की अनुपालना में विभिन्न विभागों ने स्वीप गतिविधियां तेज कर दी हैं।
प्रेरणा महिला ब्लॉक संगठन लाखनमाजरा द्वारा निष्पक्ष व अधिकतम मतदान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजकीय महिला महाविद्यालय सांपला की एनएसएस विंग द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में राष्ट्र के लिए मतदान करने की शपथ दिलाई गई। राजकीय महाविद्यालय सांपला में आयोजित कार्यक्रम में युवा मतदाताओं को न केवल स्वयं मतदान करने, बल्कि परिजनों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। मतदाता जागरूकता रैली के बैनर पर लिखा गया था कि जागरूक देश की एक ही पहचान, शत-प्रतिशत हो मतदान। इसी प्रकार से साक्षी मलिक राजकीय महिला महाविद्यालय मोखरा में भी कार्यक्रम आयोजित करके मतदाताओं को जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें