फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी पर सबका हक, ओछी राजनीति न करे पंजाब सरकार : मनीष ग्रोवर

विज्ञापन
03सीटीके41-डीएलएफ ​स्थित निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार ओछी राजनीति कर रही है। जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब कहते थे हरियाणा पानी नहीं देता। अब पंजाब की सरकार ने हरियाणा और दिल्ली का पानी बंद करने का काम किया है। यह कहना है भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का। वे शनिवार को डीएलएफ कॉलोनी स्थित निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि पानी पर सबका हक है। आजादी के बाद जल वितरण को लेकर समझौते हुए थे। इन्हें पंजाब सरकार को पूरा करना चाहिए। एक तरफ पंजाब हरियाणा को छोटा भाई कहता है। वहीं, उसका हक मारने का काम कर रहा है। हरियाणा सरकार और जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। पानी के मुद्दे को लेकर सरकार गंभीर है। केंद्रीय सचिव स्तर की बैठक से लेकर सर्वदलीय बैठक हरियाणा की ओर से की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने धरातल पर अनेक बड़े फैसले लेने का काम किया है। आने वाले दिनों में जनकल्याण की नई योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का 5 मई को जन्मदिन है। इसके चलते सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक कोऑपरेटिव बैंक दिल्ली रोड के नजदीक कैंप कार्यालय में मेगा रक्तदान शिविर व पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। पहलगाम की घटना के चलते मिठाई नहीं बांटी जाएगी। इस मौके पर हिमांशु ग्रोवर, पार्षद कपिल नागपाल, हैप्पी अनेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें