फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान तक अपने काम में जुटा रहेगा हर कार्यकर्ता : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लोकसभा चुनाव में भाजपा का फोकस 2019 चुनाव के मुकाबले बड़ी जीत दर्ज करने पर है। इसको लेकर संगठन विभिन्न स्तरों पर विभिन्न प्रकार की बैठकें और कार्यक्रम लगातार कर रहा है। बुधवार को भाजपा के प्रांतीय कार्यालय मंगल कमल में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में सभी सीटों पर भगवा फहराने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। यहां एक-एक वोटर तक पहुंचने के साथ बूथ स्तर तक काम करने के जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि ऐसा कोई व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए, जिससे भाजपा के कार्यकर्ता ने संपर्क न किया हो। भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ता मजबूती से लोकसभा चुनाव को ऐतिहासिक बनाते हुए दस की दस सीटें बड़े अंतर से जिताने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 मई तक दिन-रात काम करना है। कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण भाव व जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से सभी सीटों पर जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा भारत को विकसित राष्ट्र बनने के रास्ते पर तेजी से बढ़ेगी।
पदाधिकारियों ने चुनाव जीतने का फार्मूला दिया
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, चुनाव सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, चुनाव प्रबंधन समिति हरियाणा के संयोजक सुभाष बराला, संगठनमंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने भी अपनी बात रखी। पूर्व सीएम मनोहर लाल, सुरेंद्र नागर, सुभाष बराला, फणींद्रनाथ शर्मा ने पदाधिकारियों को चुनाव प्रबंधन के गुर दिए। लोकसभा, विधानसभा के अलावा बूथ स्तर पर चुनाव जीतने के फार्मूले पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें