रोहतक। अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय में एनएसएस टीम की ओर से बुधवार को विश्व गौरैया दिवस मनाया गया। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शबनम राठी ने पक्षियों के लिए दाना-पानी व घोंसले की सुविधा का प्रबंध किया। विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने एक स्वर में कहा ओरी चिरिया कॉलेज में आपका स्वागत है, आप लौट आओ। यहां पानी के लिए कई स्थानों पर सकोरे रखे गए। इन सभी में दाने पानी का प्रबंध स्टाफ सदस्यों ने किया। डॉ. राठी ने बताया कि यह लुप्त होती प्रजाति और कम होती आबादी बेहद चिंता का विषय है। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशीला डबास, डॉ. जसमेर सिंह, डॉ. शमशेर धनखड़, डॉ. रामिंद्र हुड्डा, डॉ. मुनीष नांदल, डॉ. अशोक खासा मौजूद रहे।