फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर चिकित्सक को होनी चाहिए वेंटिलेटर की बेसिक जानकारी : निदेशक

विज्ञापन
22 पीजीआई के सुश्रुत सभागार में दो दिवसीय पीसीसीएम सीएमई में संबो​धित करते डॉ. एसके सिंघल। पीज
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई के सुश्रुत सभागार में शनिवार से दो दिवसीय नौवीं पीसीसीएम सीएमई की शुरुआत हुई। इसमें पहले दिन मास्टर क्लास ऑन क्रिटिकल केयर आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागियों को बेसिक्स ऑफ मैकेनिकल वेंटिलेशन वेंटिलेटर की जानकारी दी गई। ट्रबलशूटिंग एंड एसिन्क्रोनीज वेंटिलेटर संबंधी समस्याओं का समाधान और एसिन्क्रोनीज के बारे में सिखाया गया।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. सिंघल ने कहा कि संस्थान में वेंटिलेटर की जरूरत बढ़ रही है। आईसीयू में मरीज की जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है। वेंटिलेटर स्क्रीन पर मरीज के सारे पैरामीटर आते हैं जिससे हमें मरीज की स्थिति की सारी जानकारी होती है। यहां एचसीएमएस से भी चिकित्सक आए हैं जो यहां से सीखकर प्रदेश की सीएचसी व सिविल अस्पताल के लेवल पर जाकर मरीजों की वेंटिलेटर के माध्यम से जान बचाते हैं।
इसके आयोजक डाॅ. ध्रुव चौधरी ने कहा कि सिविल अस्पताल में सांप के काटने के काफी मामले आते हैं। इमरजेंसी में इंटेंसिव केयर भी जुड़ गया है, ऐसे में सबको पता होना चाहिए कि मरीज को सुरक्षित रूप से वेंटिलेटर पर कैसे रखा जाता है।
विज्ञापन

इसके लिए हरियाणा स्टेट मेडिकल काउंसिल ने 6 क्रेडिट पॉइंट्स दिए गए हैं। डॉ. ध्रुव चौधरी ने कहा कि इस वर्कशॉप का उद्देश्य स्वास्थ्य पेशेवरों को क्रिटिकल केयर में दक्ष बनाना है ताकि वे गंभीर रूप से बीमार मरीजों का बेहतर इलाज कर सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें