फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सर छोटूराम के जन्मोत्सव पर आयोजन 21-22 को

विज्ञापन
8 - जाट कॉलेज में सर छोटू राम जन्मोत्सव की तैयारियों का जायजा लेते पदाधिकारी व अन्य। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जाट शिक्षण संस्था की ओर से सर छोटूराम के 145वें जन्मोत्सव पर बुधवार और वीरवार को जाट कॉलेज में आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपेंद्र हुड्डा शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने बताया कि बुधवार को स्कूल स्तरीय सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताएं भी होंगी। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। वीरवार को महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
मौके पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा मुख्य अतिथि व पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे। इस मौके पर संस्था के उपप्रधान धर्मराज, छोटू राम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. नवनीत अहलावत, कॉलेजियम सदस्य व आयोजन समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें