रोहतक। महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट की ओर से शहर में 11 अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती पर भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि हर वर्ष की भांति महाराजा अग्रसेन जयंती पर स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, विशाल शोभयात्रा, 108 कुंडलीय महायज्ञ सहित दो दिवसीय गतिविधियां करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट के चेयरमैन राजेश जैन महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को भव्य एवं धूमधाम से मनाने को लेकर कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी रविवार को वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में देंगे। संवाद