फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 12 करोड़ के बजट से भी निगम के पार्काें में हरियाली नहीं

विज्ञापन
01-पुराना हाउ​सिंग बोर्ड में बदहाल पार्क में खेलते बच्चे। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
रोहतक। भीषण गर्मी शुरू होने के साथ ही शहर के पार्कों में सबमर्सिबल बंद हो रहे हैं। पार्कों में जलसंकट बढ़ने से उनकी जमीन सूख रही है और हरियाली कम हाेने लगी है। नगर निगम का पार्कों के रखरखाव व मरम्मत का सालाना बजट 12 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


पुराना हाउसिंग बोर्ड के दो पार्कों में तो लोग बाल्टी से पौधों में पानी डालते हैं। इन पार्कों में एक साल से सबमर्सिबल बंद है। वार्ड 20 में शहीद सतपाल गिरोह पार्क में सबमर्सिबल खराब है। गांधी कैंप पार्क, भगवान वाल्मीकि पार्क, बोहर गांव में बने पार्क, शिवाजी कॉलोनी पार्क, तिकाेना पार्क व डबल पार्क आदि में समस्या गहराई हुई है।
शहर में नगर निगम के 150 पार्क हैं। गर्मी बढ़ने से पार्कों में सुबह-शाम लोगों की भीड़ बढ़ रही है लेकिन सुविधाओं के अभाव में लोग नगर निगम को कोस रहे हैं।
विज्ञापन



अधिकारी मौका देखने तक सीमित

पार्क में घूमने वाले अनिल, मनोहर व अनिता ने बताया कि शिकायत मिलने पर अधिकारी मौका देखने तक ही सीमित हैं। कार्रवाई नहीं हो रही है। नगर निगम के वार्ड 20 में शामिल पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लगभग 1 साल से पानी की सुविधा नहीं है। इसका सबमर्सिबल खराब पड़ा है। कॉलोनीवासी खुद अपने घरों से बाल्टी में पानी लाकर पौधों में देते हैं। शिव पार्वती पार्क और अन्य पार्क में भी हरियाली खत्म हो चुकी है।

पार्कों में लगे पौधे पानी के अभाव में सूख रहे हैं। घास भी खत्म हो रही है और धूल उड़ने लगी है। इसकी शिकायत कई बार नगर निगम में अधिकारियों को कर चुका हूं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। नगर निगम प्रशासन इन पार्कों में पानी की समस्या का जल्द समाधान करे। -जसबीर कुमार, पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी।

नगर निगम के पार्कों में सबमर्सिबल व पानी की व्यवस्था को चेक कराया जाएगा। जहां कहीं मशीन खराब होगी तो उसे ठीक कराया जाएगा और पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे। -मनजीत कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम रोहतक।
विज्ञापन

01-पुराना हाउसिंग बोर्ड में बदहाल पार्क में खेलते बच्चे। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें