रोहतक। शहर की 83 कॉलोनियों के नलों में शुक्रवार शाम को पेयजल पहुंचेगा। जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार दोपहर बाद टूटा रजबहा अस्थायी रूप से दुरुस्त कर दिया है। इससे जलघर में पानी सप्लाई शुरू हो गई है। स्थायी रूप से इसे दुरुस्त करने में अभी और समय लगेगा। जलघर से सप्लाई होने पर भी कहीं पेयजल किल्लत रही तो टैंकर के जरिए लोगों को राहत पहुंचाई जाएगी।
शहर की विभिन्न 83 कॉलोनियों में वीरवार को तीसरे दिन भी पानी सप्लाई नहीं हुआ। टीम दिनभर पेयजल सप्लाई सुचारु बनाने के लिए जुटी रही। इस कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
शोरा कोठी वासियों ने बताया कि माता दरवाजा पर सार्वजनिक नल से दिन में चार से आठ बार पानी लाना पड़ रहा है। इसके बाद घर के लिए पानी की पूर्ति होती है। वहीं अलग-अलग काॅलोनियों में टैंकर मंगवाने के बाद भी पेयजल किल्लत बनी रही। काॅलोनीवासियों ने कहा कि पता नहीं समस्या का समाधान कब होगा। एक माह से सार्वजनिक नल से पानी भरकर ले जाना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि तीन दिन से किला मोहल्ला, धोबी मोहल्ला, गोहाना रोड मोहल्ला में जल आपूर्ति ठप है। यह समस्या रोहतक की अन्य मोहल्लों में भी बनी हुई है। यह समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई। नल सूखे पड़े हैं। पीने का पानी भी दूर से लाना पड़ रहा है। घरों में स्टोर पानी भी खत्म हो गया है।
-
तीन दिन से पानी नहीं आ रहा। इस कारण नहाना-धोना भी मुश्किल हो गया। पानी न मिलने कारण नलकूप का सहारा लेना पड़ा रहा है, फिर भी पूर्ति नहीं हो रही है।
- नीलम, धोबी मोहल्ला
पानी नहीं आने से काफी परेशानी हो रही है। सरकारी नल से पानी लाना पड़ा। पानी होने के कारण परिवार के कुछ सदस्य ने तो स्नान भी नहीं किया।
- आकाश, पुरानी सब्जी मंडी
तीन दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो रही। कई बार फोन करने के बाद टैंकर वालों ने फोन उठाया, फिर भी टैंकर आने का समय नहीं बताया। पता नहीं कब तक पानी की समस्या का समाधान होगा।
- संजय, किला मोहल्ला
दिन में माता दरवाजा सार्वजनिक नल से वीरवार शाम तक 6 बार तो पानी ला चुका हूं। अभी दो बार रात के समय पानी लेने के लिए जाना पड़ेगा। तभी भी पानी की पूर्ति नहीं होगी
- बलकराम, शोरा कोठी
डीएलएफ कॉलोनी में विभाग ने किया समस्या का समाधान
डीएलएफ कॉलोनी वासियों ने मुख्यमंत्री को दी शिकायत में जन स्वास्थ्य विभाग ने समाधान कर दिया है। वहीं, शिकायतकर्ता की शिकायत पर विभाग ने शुद्ध पेयजल मुहैया करवाने की बात कही।
मॉडल टाउन में एक माह से गंदा पानी आ रहा
गुरदीप कौर ने बताया कि एक माह से एक समय ही पानी आ रहा है। पानी इतना दूषित है कि उसे घर में रख भी नहीं सकते हैं। चंचल कुमारी पावा ने बताया कि पूरे मॉडल टाउन में सभी घरों में कैंपर मंगवाकर गुजारा करना पड़ रहा। कैंपर के पानी से ही स्नान कर रहे हैं, सभी जगह कैंपर का पानी का प्रयोग करना पड़ता है। कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है।
-
क्षतिग्रस्त रजबहे को अस्थायी रूप से ठीक कर दिया गया है। बूस्टरों तक भी पानी पहुंच गया है। संभावना है कि शुक्रवार दोपहर तक सभी कॉलोनियों में पानी भेज दिया जाएगा।
- अनिल रोहिल्ला, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग।
28 आकाश , सब्जी मंडी
28 आकाश , सब्जी मंडी
28 आकाश , सब्जी मंडी
28 आकाश , सब्जी मंडी