फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आठ साल बाद भी शिक्षा, कृषि और मूलभूत विभागों को तरस रहा बादली

विज्ञापन
फोटो नंबर 71: बादली को मिला नवनिर्मित उपमंडल भवन। संवाद
विज्ञापन
बादली। आठ साल पहले बादली को उपमंडल का दर्जा दिया गया। एसडीएम और तहसीलदार ने कार्यभार भी संभाल लिया लेकिन मूलभूत विभाग और अधिकारियों से क्षेत्र के लोगों को वंचित रखा गया है। शिक्षा, खेल और कृषि जैसे अधिकारी और कार्यालय अभी तक नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन

कुछ कार्यालय और अधिकारी मूलभूत जरूरतों से जुड़े हैं जिसके लिए बादली ब्लॉक के गांवों के अलग ब्लॉक से जोड़ा गया है। शिक्षा और कृषि के लिए कुछ गांव बहादुरगढ़ से जुड़े हैं तो कुछ गांवों को झज्जर ब्लॉक के साथ लगाया गया है।
ग्रामीण और कृषि के क्षेत्र में किसानों को कभी बहादुरगढ़ और कभी झज्जर कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


यह विभाग और अधिकारी मिले
-एसडीएम
-तहसीलदार और नायब तहसीलदार
-रोजगार विभाग
-पशुपालन विभाग
-खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी।

इन विभाग और अधिकारियों का इंतजार
-ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और विभाग
-खंड कृषि विभाग और अधिकारी
-फायर केंद्र और अधिकारी
-मत्स्य पालन
-ट्रैफिक थाना और पुलिस

वर्जन
विभिन्न विभाग अभी तक नहीं मिले हैं जिसके लिए उच्च अधिकारियों को मांग भेजी गई है। नए भवन परिसर के साथ ही अब कुछ नए विभाग मिलने की उम्मीद है। शिक्षा, कृषि और फायर की मांग प्राथमिकता के तौर पर भेजी गई है।
विज्ञापन


-डॉक्टर रमन गुप्ता, एसडीएम बादली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें