फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 76 साल बाद भी अति पिछड़ों की राजनीति में हिस्सेदारी नहीं

Sat, 17 Feb 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुराने आईटीआई मैदान रोहतक में कर्पूरी ठाकुर के महापरिनिर्वाण दिवस पर ओबीसी गर्जना रैली का आयोजन किया गया। इससे मुख्य वक्ता सुरेंद्र पांचाल ने 76 साल की आजादी के बाद भी अति पिछड़ा वर्ग को राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं मिलने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग की 35 प्रतिशत संख्या होने के बावजूद न लोकसभा और न ही विधानसभा में संख्यानुपात प्रतिनिधित्व का मौका दिया गया है। कांग्रेस और न ही पिछले नौ साल में भाजपा ने इस वर्ग को हिस्सेदारी देने की जहमत उठाई है। इसके कारण अति पिछड़ों को सामाजिक, आर्थिक शैक्षणिक और आर्थिक नुकसान का शिकार होना पड़ा। अब जो पार्टी हिस्सेदारी देगी, समाज उसी का साथ देगा। भाजपा व कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह दोनों पार्टियां देश को वर्षों से पीछे धकेलने की कोशिश कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि जानवरों की भी जनगणना होती है तो फिर इंसानों की जातिगत जनगणना करने में क्या समस्या है।
कर्पूरी ठाकुर के सपने को साकार करने के लिए अब प्रदेश व देश में सामाजिक न्याय की शुरुआत होगी। राजनीतिक पार्टियां तीन मार्च तक हिस्सेदारी नहीं देती है तो अति पिछड़ा वर्ग अपनी पार्टी की घोषणा करेगा। इस मौके पर मुख्यातिथि सत्येंद्र ठाकुर, ओबीसी गर्जना सेना के प्रधान महासचिव महेंद्र पांचाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता तेजवीर सैन, मास्टर देशराज वर्मा, सुरेश प्रजापति, प्रताप जांगड़ा, विनोद चंदेल, धर्मवीर डाबला, हरीश सैन व मंजीत मौखरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें