फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सड़क हादसे में घायल बस चालक ने तोड़ा दम

Sat, 17 Feb 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सांपला के गांधरा मोड़ पर ट्रक की टक्कर में घायल रोडवेज बस के चालक मदीना गांव निवासी टिंकू ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के गांव नूना माजरा निवासी नवीन ने दी शिकायत में बताया कि किलोमीटर स्कीम के तहत रोहतक डिपो से चल रही बस पर वह परिचालक है, जबकि मदीना गांव निवासी मदीना निवासी टिंकू चालक था। रोहतक से बस लेकर सांपला की तरफ जा रहे थे। जब गांधरा मोड़ पर पहुंचे तो गलत लेन में तेज गति से चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे बस ड्राइवर साइड से ट्रक से टकरा गई। टक्कर में टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में टिंकू को पीजीआई में दाखिल कराया गया, जबकि परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। उपचार के दौरान टिंकू की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें