फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीएनजी की कीमत 72.20 रुपये पहुंचने पर उद्यमियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की लगातार बढ़ती कीमतों से उद्यमियों की चिंता बढ़ गई है। बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (बीसीसीआई) ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। चैंबर के पदाधिकारी नरेंद्र छिकारा ने बताया कि बीसीसीआई बहादुरगढ़ की 5000 से अधिक औद्योगिक इकाइयों का प्रतिनिधित्व करता है और बड़ी संख्या में उद्योग पीएनजी पर निर्भर हैं।
विज्ञापन


हरियाणा सिटी गैस प्राइवेट लिमिटेड ने एक अगस्त 2026 से पीएनजी की कीमत बढ़ाकर 72.20 रुपये प्रति यूनिट कर दी है। जनवरी-मार्च 2025 में दर 56.92 रुपये थी, जो अप्रैल-दिसंबर में 57.92 रुपये हुई। मार्च 2026 में यह 63.92 रुपये और कुछ समय 89.90 रुपये तक पहुंची। इसके बाद 65.02 रुपये रही और अब 72.20 रुपये कर दी गई है। ये दरें वैट व अन्य शुल्कों को छोड़कर हैं।

चैंबर ने कहा कि बार-बार कीमत बढ़ने से उत्पादन लागत बढ़ रही है, जबकि ग्राहक उत्पादों के दाम बढ़ाने को तैयार नहीं हैं। इससे उद्योगों की कार्यशील पूंजी और तरलता पर दबाव पड़ रहा है। बीसीसीआई ने सरकार से दरों के आधार और मंजूरी की स्थिति स्पष्ट करने तथा कीमतों में बढ़ोतरी को पारदर्शी व न्यायसंगत बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें