फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीसर खास के सरकारी स्कूल में धूमधाम से मनाया प्रवेशोत्सव

Thu, 02 Apr 2026 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीसर खास में 2026-27 का प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्या डॉ. प्रभा सिवाच ने बताया कि कार्यक्रम में मुकुंद कुमार तंवर प्रबंध निदेशक शुगर मिल महम और खंड शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार नेहरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सरपंच प्रतिनिधि और सिंहमार खाप राष्ट्रीय प्रधान दलेश्वर उर्फ पोपन सिंहमार विशिष्ट अतिथि रहे। कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजेश सिंहमार, अनिल सिंहमार, एसएमसी प्रधान रेणु, एसएमसी सदस्य पारस नंबरदार, महावीर सिंह, पीटीआई सुरेश सिंहमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें