फोटो नंबर-33सत्यनारायण मंदिर में गणेशजी आरती के दौरान उमड़ी भीड़। संवाद
नारनौल। शहर विभिन्न स्थानों पर चल रहे गणेश महोत्सव में सुबह व शाम को होने वाली आरती में भाग लेने के लिए लोगों में भारी उत्साह रहता हैं। इसे लेकर रविवार रात हुई गणेशजी की आरती के दौरान बारिश में भी लोगों की भीड़ रही। शहर के पुस्तक गली सत्यनारायण मंदिर में चल रहे 29वें गणेश उत्सव को लेकर पंडित देवकीनंदन द्वारा विधिविधान से पूजन करवा गणेश जी की आरती की गई। इसके अलावा छोटा-बड़ा तालाब पर चल रहे गणेश उत्सव में पंडित संतोष शर्मा ने मंडल के सदस्यों से आरती करवाई। शिवाजी नगर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित तृतीय गणेश महोत्सव में मुख्य यजमान जयप्रकाश अग्रवाल व रुक्मिणी देवी द्वारा गणेशजी की आरती की गई।