रोहतक। सांघी गांव में दो नकाबपोश युवक प्लाट में गई महिला को चाकू दिखाकर कानों की बालियां लूटकर ले गए। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक महिला पिंकी ने दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े 4 बजे वह प्लॉट में गोबर डालने गई थी। गोबर डालने के बाद प्लाट में काम करने लगी। तभी दो युवक आए, जिन्होंने मुंह पर पकड़ा बांध रखा था। एक युवक ने आते ही उसके कान से बाली निकाल ली। दूसरे ने चाकू दिखाकर दूसरी बाली मांगी। उसने डर के मारे बाली निकाल कर दे दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मुंह पर कपड़ा बंधा होने के कारण वह आरोपियों को पहचान नहीं सकी।