महम। बाढ़ नियंत्रण उपायों को लेकर एसडीएम विपिन कुमार ने मंगलवार को नगर पालिका एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ ड्रेन, माइनर व नालों की सफाई और जल निकासी कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ नियंत्रण व बरसाती पानी निकासी से जुड़ी सभी आवश्यक परियोजनाएं, जल निकासी व्यवस्था और नालों की सफाई का कार्य मानसून से पहले हर हाल में पूर्ण के होने चाहिए।
उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इस दौरान एसडीओ पब्लिक हेल्थ सुरजीत, नगर पालिका सेक्रेटरी नवीन सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद