फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी ड्रेनों की 15 जून तक सफाई करें सुनिश्चित : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार की ओर से जिला के लिए स्वीकृत बाढ़ बचाव एजेंडा की 29 परियोजनाओं को 30 जून से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिले में विभाग की सभी ड्रेनों की 15 जून तक सफाई का कार्य भी पूर्ण करवाया जाए। कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग की परियोजनाओं के क्रियान्वयन की मंगलवार को उपायुक्त सचिन गुप्ता ने समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जिले की बाढ़ बचाव की 29 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन पर 53 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी। संवाद
विज्ञापन


नहरों की स्वच्छता के लिए आज से चलेगा विशेष अभियान

रोहतक। नहरों के जल को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए सुनो नहरों की पुकार मिशन की ओर से 25 से 27 मार्च तक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। नवरात्रों के अंतिम दिनों में जेएलएन व बीएसबी नहरों के पुलों पर मिशन सदस्य तैनात रहेंगे और लोगों से पूजा सामग्री नहरों में न डालने की अपील करेंगे। मिशन के संस्थापक डॉ. जसमेर सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि मिशन सदस्य लोगों से अपील करेंगे कि पूजा सामग्री को उचित स्थान पर विसर्जित करें। युवा सदस्य अजय हुड्डा और जतिन मलिक ने बताया कि सामग्री को सम्मानपूर्वक भूमि में विसर्जित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें