फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नामांकन आज से, पुलिस का रहेगा कड़ा पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार से 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन के लिए उपायुक्त और निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र भरने के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराध प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 23(2) के तहत 29 अप्रैल, 2 मई व 5 मई को डीडीपीओ राजपाल चहल, 30 अप्रैल, 3 मई व 6 मई को जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) कनब कुमार और नायब तहसीलदार बंसीलाल 1 व 4 मई को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ-साथ डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस बल भी तैनात रहेगा। उपायुक्त कार्यालय में नामांकन के दौरान प्रत्याशी चार से अधिक कार्यकर्ताओं को साथ नहीं ले जा सकेंगे। परिसर में तीन से अधिक गाड़ी ले जाने की अनुमति नहीं होगी। नामांकन प्रक्रिया 29 अप्रैल से 6 मई तक चलेगी। 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 9 मई को उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकते हैं। 25 मई को मतदान होगा। 4 जून काे मतगणना होगी।


18.63 लाख मतदाता हैं लोकसभा क्षेत्र में, कोसली सबसे बड़ा हलका
रोहतक लोकसभा के अंतर्गत रोहतक, झज्जर व रेवाड़ी की 9 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। संसदीय क्षेत्र में 18 लाख 63 हजार मतदाता हैं। इसमें 9 लाख 86 हजार 777 पुरुष, 8 लाख 77 हजार 196 महिला मतदाता शामिल है। इसके अलावा 9 विधानसभा क्षेत्रों में 547 गांव शामिल हैं। साथ ही 1884 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। लोकसभा क्षेत्र में 21 मंगलामुखी मतदाता, 455 अतिविशिष्ट मतदाता, 23 हजार 331 सर्विस और 15 हजार 677 दिव्यांग मतदाता हैं।
विज्ञापन

.....
जानें...किस हलके में कितने मतदाता
हलका मतदाता
महम-60 1,96,534
गढ़ी-सांपला-किलोई-61 2,19,585
रोहतक-62 19,882
कलानौर-63 (एससी) 2,13432
बहादुरगढ़-64 2,37832
बादली-65 1,86805
झज्जर-66 (एससी) 1,87,562
बेरी-67 1,82,169
कोसली-73 2,46,432

18 प्रत्याशी थे पिछली बार मैदान में, आठ निर्दलीय
2019 के लोकसभा चुनाव में 18 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें आठ निर्दलीय ने किस्मत आजमाई थी। चुनाव में भाजपा पहले, कांग्रेस दूसरे, बसपा तीसरे, जजपा चौथे व इनेलो पांचवें स्थान पर रही थी। इसके अलावा नोटा को 3 हजार वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें