फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नामांकन सोमवार से, 100 मीटर के दायरे में केवल तीन वाहनों के प्रवेश की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार से छह मई तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करते समय रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय की 100 मीटर की परिधि में केवल 3 वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। नामांकन के समय उम्मीदवार के अलावा केवल 4 व्यक्तियों को कार्यालय में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। सौ मीटर की परिधि लघु सचिवालय के मुख्य द्वार से आरंभ होगी, डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने छठे चरण में रोहतक लोकसभा क्षेत्र सहित प्रदेश की 10 सीटों के लिए 25 मई को मतदान होगा, जबकि 4 जून 2024 को मतगणना होगी। छठे चरण के चुनाव के लिए 29 अप्रैल को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार 29 अप्रैल से 6 मई तक सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इस अवधि के दौरान 5 मई को रविवार के दिन राजपत्रित अवकाश के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं होंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन 6 मई को दोपहर बाद 3 बजे के बाद कोई भी नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा इस दिन 3 बजे के बाद रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में किसी भी उम्मीदवार का प्रवेश नहीं होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि के बाद अगले दिन 7 मई को सभी नामांकन पत्रों की जांच व छंटनी की जाएगी। 9 मई तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
अजय कुमार ने बताया कि कोई भी राजनीतिक दल, उम्मीदवार या पार्टी समर्थक चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए बिना अनुमति के लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं कर सकता। अनुमति के साथ ही सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जा सकता है। अगर किसी मतदाता को चुनाव से संबंधित कोई भी जानकारी लेनी है या देनी है तो वह हेल्पलाइन नंबर-1950 पर कॉल कर सकता हैं।
विज्ञापन


मतदाता को प्रलोभन दिया तो होगी कार्रवाई
उपायुक्त ने चुनाव के दौरान इस प्रकार की गतिविधियों व चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रलोभन संबंधी वस्तुओं के आवागमन की निगरानी हेतु उड़नदस्ते व निगरानी टीमों का गठन किया गया है। आम लोग रिश्वत संबंधी घटना की सूचना नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री टेलीफोन नंबर 1950 पर दे सकते हैं।

रोहतक शहर में 3598 बुजुर्ग वोटर्स के घर जाएंगे बीएलओ
लोकसभा चुनाव के दौरान बीएलओ दिव्यांग व बुजुर्ग वोटर्स के घर जाएंगे। रोहतक विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ की शुक्रवार को डीसी के निर्देशानुसार एआरओ एवं एसडीएम आशीष कुमार ने बैठक की। एसडीएम ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 3 हजार 598 बुजुर्ग मतदाता हैं, जिनकी उम्र 85 साल से ऊपर है। जबकि 1526 दिव्यांग मतदाता हैं। बीएलओ सभी के घर जाएंगे। वहां पहुंचकर फार्म डी भरवाया जाएगा, अगर मतदाता पोलिंग बूथ पर वोट डालना चाहता है तो वहां व्यवस्था की जाएगी। घर से ही मतदान का प्रयोग करना चाहता है कि बैलेट पेपर दिया जाएगा।

अधिकारी व कर्मचारी खुद चलाकर देखें ईवीएम
वहीं, वैश्य कॉलेज के सभागार में मास्टर ट्रेनर और नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह मलिक रोहतक व सांपला विधानसभा क्षेत्र में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को एवीएम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी ईवीएम मशीन का संचालन स्वयं करके देखें। उन्होंने ईवीएम से मतदान की कार्य प्रणाली, ईवीएम को मतदान के लिए तैयार करने, ईवीएम में खराबी के निराकरण, ईवीएम से बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट कार्य प्रणाली, वीवीपैट के बारे में गहराई से बताया। इस मौके पर रोहतक विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार तथा सांपला विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुभाष चंद्र जून, नगराधीश अंकित कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें