सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में सोमवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों की बैठक हुई। राज्य प्रेस सचिव राजीव खत्री ने बताया कि दमकल विभाग और नगर निगम के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 23 जून को प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्रियों के आवास पर घेराव करेंगे।
उन्होंने बताया कि 29 जून को फरीदाबाद में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल के आवास के बाहर राज्यस्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। सोनीपत फायर के जिला प्रधान संदीप तूर, संघ के जिला प्रधान राजा भाई, इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने बताया कि राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार समय रहते सभी मांगों के पत्र नहीं जारी करती है तो कर्मचारी 29 जून को फरीदाबाद में प्रदर्शन करने के साथ मंत्री के आवास का घेराव करेंगे।