संवाद न्यूज एजेंसी
कलानौर (रोहतक)। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ की जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ब्रांच की वीरवार को मुख्य जलघर कलानौर में बैठक हुई। यहां हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा प्रदान करने के संबंध में 3 सितंबर को प्रमुख अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पंचकूला में घेराव करने का निर्णय लिया।
अध्यक्षता ब्रांच प्रधान सतीश मलिक ने की। बैठक का संचालन करते हुए मुकेश भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार में कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा प्रदान करना, कर्मचारियों को बढ़ा वेतन देना, रेगुलर कर्मचारियों को एलटीसी देना मुख्य मांगें रहेंगी।
इस मौके पर दलबीर सैनी, अनिल बल्हारा, सज्जन सिंह, राहुल पिलाना, रणजीत सिंह, अजीत, अनिल, बल्लू, अमित, जितेंद्र, संदीप, दीपक समेत अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।