फोटो 29. सोनीपत में सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर को ज्ञापन सौंपते हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर
सोनीपत। हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर काम किया। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर को हरियाणा राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के परियोजना निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी शिवानी, समुंद्र, प्रदीप, ज्याेति, सरोजबाला ने बताया कि मांग है कि कर्मचारियों के लिए एनएचएम की तर्ज पर सेवा नियम बनाए जाएं। अन्य राज्यों की तर्ज पर कर्मचारियों को स्टेट शेयर दिया जाए और वेतन बढ़ोतरी की जाए। मांगें नहीं मानी गई तो वह 5 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उसी दिन पंचकूला में मुख्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। संवाद