फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मानवता की सेवा के लिए रक्तदान जरूरी

Tue, 30 Jul 2024 04:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 45. सोनीपत के बढ़खालसा गुरुद्वारे में शिविर के दौरान रक्तदाता को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित
विज्ञापन
राई। बढ़खालसा गुरुद्वारे में वार्षिकोत्सव पर सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राई से विधायक मोहनलाल बड़ौली के भाई माईराम कौशिक ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मानवता की सेवा के लिए रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्त से किसी व्यक्ति को जीवनदान मिलता है। माईराम कौशिक ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता प्रीतम खोखर, बढ़खालसा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान मुकेश सिंह, सौरभ सिंह, सतनाम सिंह, सरदार चैन सिंह, पवन सिंह, तारा सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें