स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर कार्यरत ठेका कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन डॉ. राजबीर सभरवाल को सौंपा। इसे पूर्व भी कर्मचारी सरकार को कई बार पत्र लिख चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर मेडिकल मोड से सिविल सर्जन कार्यालय तक प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेता प्रदीप पांचाल ने कहा कि 31 मार्च को हमारा टेंडर खत्म हुआ था। इसके बाद सरकार ने टेंडर कभी एक महीने तो कभी दो महीने का बढ़ाया । अब आगे टेंडर नहीं बढ़ाया जा रहा है। इसलिए कर्मचारियों को बार-बार सड़कों पर आना पड़ रहा है। इस मौके पर जगमेंदर, बिजेंदर, रूमित, लोकेश, वरुण, नवीन, पपला, विकास, कृष्ण, सत्संगी, रविंद्र, रामेंद्र व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।