फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कहानौर के वेयर हाउस में कर्मचारी का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
-एकता कालोनी के रहने वाले थे संदीप, शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने का अंदेशा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। कहानौर के वेयर हाउस में कर्मचारी एकता कॉलोनी निवासी संदीप (25) की रविवार को मौत हो गई। आशंका है कि संदीप की शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ी है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए भेजा गया है। विसरा रिपोर्ट आने पर मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।
पुरानी सब्जी मंडी के व्यापारी बिट्टू की जींद में साबुन की फैक्टरी है। इसके लिए कहानौर के पास पटवापुर रोड पर 5 जुलाई को वेयरहाउस खोला गया था। वेयरहाउस से माल सप्लाई की जिम्मेदारी एकता कॉलोनी निवासी संदीप की थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर संदीप की तबीयत बिगड़ गई थी। शाम को उनका शव मिला। मामले की सूचना पाकर कहानौर चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। इसमें संदीप तड़पते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

शक है कि उनकी शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ी है। सोमवार को शव पीजीआई के डेड हाउस में लाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद भी मौत के पुख्ता कारणों का पता नहीं लग सका। कलानौर थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का राज खुल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें