फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एचकेआरएन में शामिल करने पर अड़े कर्मचारी

विज्ञापन
13सीटीके17..पीजीआई ​स्थित विजय पार्क में हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल करने को लेकर प्रदर्
विज्ञापन
पीजीआई के अनुबंधित कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहे। कर्मचारी पिछले काफी समय से खुद को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल किए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह मांग पूरी नहीं होने के चलते हड़ताल शुरू की गई है। यही नहीं, हड़ताली कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर सभी सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि शासन-प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा है। सरकार ने ठेका प्रथा समाप्त करते हुए कर्मचारियों को एचकेआरएन (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) में शामिल करने की घोषणा की थी। इसके तहत संस्थान के काफी कर्मचारी रोजगार निगम में शामिल कर लिए गए हैं। कर्मचारियों को अब भी ठेकेदार के तहत काम करना पड़ रहा है। प्रशासन से बार-बार आग्रह करने पर भी हमें एचकेआरएन में शामिल नहीं किया गया है। इससे कर्मचारी आहत हैं। कर्मचारियों ने कहा कि ठेकेदार ने कुछ कर्मचारियों को काम से निकाल दिया है।
तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाए। सभी का रिकॉर्ड एचकेआरएन पोर्टल पर चढ़ाया जाए। पीजीआई के विजय पार्क में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि ठंड में भी कर्मचारियों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सरकार से अपील है अगर किसी भी कर्मचारी की जान और माल की हानि होती है तो उसकी जिम्मेदार सरकार व पीजीआई प्रशासन होगा।

पटवी प्लांट के बाहर खड़े कूड़ा लाने वाले ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें