फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों की कॉपियों पर सकारात्मक टिप्पणी पर जोर

विज्ञापन
29-रोहतक के बीआरसी कार्यालय में जिला परियोजना क्रियान्वयन इकाई की मासिक समीक्षा बैठक में अपनी ब
विज्ञापन
रोहतक। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह ने वीरवार को जिला परियोजना क्रियान्वयन इकाई की मासिक समीक्षा की। इसमें शिक्षकों को पाठ योजना निर्माण में शिक्षक मार्गदर्शिका के प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की कॉपियों की जांच के दौरान एक्सीलेंट और गुड जैसी सकारात्मक टिप्पणियां अंकित करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

बीआरसी कार्यालय में निपुण हरियाणा मिशन के तहत आयोजित बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने कहा कि 25 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो रहे हैं। ऐसे में पीटीएम के दौरान अभिभावकों को सीआरपी कार्यक्रम के परिणामों की जानकारी देने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अवकाश कार्य उपलब्ध कराने पर ध्यान देना चाहिए।
बैठक में 45 दिवसीय सीआरपी कार्यक्रम और डिजिटल स्किल पासबुक की समीक्षा की गई। एबीआरसी खरक जाटान नीलम रानी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहा गया।
बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला एफएलएन समन्वयक रुपांशी हुड्डा, संपर्क फाउंडेशन के प्रतिनिधि पवन कुमार, ह्यूमाना फाउंडेशन की प्रतिनिधि पूनम मलिक, आईटी विशेषज्ञ सोनिया व जिले के सभी मेंटर्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें