07-प. नेकी राम शर्मा राजकीय कॉलेज में पीटीएम के दौरान उपस्थित प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सांगवान
- फोटो : samvad
रोहतक। पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई। इसमें प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सांगवान ने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच निरंतर संवाद बेहद आवश्यक है। बैठक में अभिभावकों ने शिक्षकों के साथ संवाद कर अपने बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति, व्यवहार और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए जरूरी सुझाव दिए। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं स्टाफ का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया। संवाद