फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बिना बारिश टपक रहा एलिवेटेड रोड, आठ जगह पाइप लीक

Fri, 25 Jul 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
31-एलिवेटेड रोड पर बंद पड़े पानी की निकासी के द्वार को खोलते पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर। स्रोत :
विज्ञापन
रोहतक। एक अरब की लागत से सात साल पहले बना शहर का एलिवेटेड रोड डेढ़ किलोमीटर के दायरे में आठ जगह से टपक रहा है। साथ ही रोड के ऊपर जगह-जगह निकासी लाइन बंद पड़ी है। वीरवार को पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर एलिवेटेड रोड पर पहुंचे और बंद पड़ी लाइन को खोला।
विज्ञापन

साथ ही शहरवासियों से आग्रह किया कि हर कार्य के लिए सरकार व प्रशासन की तरफ नहीं देखना चाहिए। शहरवासियों को जाम की समस्या का निजात दिलाने के लिए वर्ष 2016 में पुराने बस स्टैंड से लेकर आंबेडकर चौक तक एलिवेटेड रोड बनाने का निर्णय लिया था।
तत्कालीन सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर की पहल का कांग्रेस के वर्तमान विधायक भारत भूषण बतरा ने यह कहकर विरोध किया कि इससे पुराने शहर की पांच हजार दुकानें ठप हो जाएंगी। सियासी दावों के बीच दो साल के रिकाॅर्ड समय में एक अरब की लागत से वर्ष 2018 में रोड बनकर तैयार हो गया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने निजी एजेंसी से यह कार्य करवाया था। नियमों के तहत निजी एजेंसी को चार साल तक एलिवेटेड रोड की देखभाल करनी थी। एजेंसी की जिम्मेदारी 31 अक्तूबर 2022 को पूरी हो गई। इसके बाद जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी पर आ गई लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें