फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड विवाद : व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 18 Feb 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड का विरोध नहीं थम रहा है। इसके विरोध में व्यापारियों ने बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि पुराना शहर मार्केट, पुराना बस अड्डा, कच्चा बेरी रोड, हिसार रोड, माल गोदाम रोड, प्रताप बाजार, भिवानी स्टैंड, रेलवे रोड, शौरी मार्केट, किला रोड, झज्जर रोड, सिविल रोड, शांतमई चौक, हुड्डा कांप्लेक्स मार्केट, छोटूराम चौक, अप्पू घर शॉपिंग कांप्लेक्स शहर की रीढ़ हैं।
विज्ञापन


 एलिवेटेड रोड बनने से इन सभी को बड़ा नुकसान होगा। व्यापारियों के अनुसार जिस जगह से रोड बनना शुरू होगा, वहां से खत्म होने तक 5000 दुकानें हैं। इस क्षेत्र में एक लाख से ज्यादा की आबादी है और रोड बनने से उन सभी को समस्या होगी। इस दौरान अशोक सिक्का, दर्शन लाल, पवन कुमार, धर्मपाल मुदगिल, बिट्टू सचदेवा और जगदीश पाहवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें