सांपला। हरियाणा बिजली कर्मचारी महा संघ यूनियन के सदस्यों ने वीरवार को 2 घंटे धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की अध्यक्ष नरेंद्र बल्हारा ने की। सुबह 10 बजे शुरू हुए धरने के दौरान प्रधान ने कहा कि सरकार लंबे समय से उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है जिसकी वजह से उनको धरना देना पड़ रहा है। शुक्रवार को धरना दिया जाएगा। धरने में प्रेम सिंह प्रवेश, बिजेंद्र हुड्डा, नवजीत खत्री, सुरेश, जितेंद्र व अन्य मौजूद रहे। संवाद