फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बिजली कर्मियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ की भूख हड़ताल

Tue, 03 Feb 2026 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बिजली निगम कर्मचारियों ने सोमवार को राजीव गांधी विद्युत भवन में जोनस्तरीय भूख हड़ताल की। उन्होंने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द करने की मांग की। यूनियन नेताओं ने आह्वान किया मांगें नहीं मानी तो 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेंगे।
विज्ञापन

ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर की गई हड़ताल के दौरान राज्य सचिव धर्मराज कुंडू ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार मुनाफे में चल रहे बिजली उपक्रमों को पूंजीपतियों के हाथों बेचने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है।
राज्य उप प्रधान बंसीलाल ने बताया कि कई बिजली कर्मचारी 6 फरवरी को पंचकूला जोनस्तरीय भूख हड़ताल में शामिल होंगे। सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। राज्य चेयरमैन देवेंद्र हुड्डा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की मॉडर्न ऑनलाइन ट्रांसफर नीतियों को लागू करने का कई कर्मचारी संगठन विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

राज्य महासचिव राजेंद्र राणा व सर्कल सचिव विकास दहिया ने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में आठवां वेतन आयोग गठित करवाने, पुरानी पेंशन बहाल करवाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने, रेगुलेशन पॉलिसी बनवाने, विभागों में खाली पड़े पदों पर स्थायी भर्ती करवाने जैसी मांग शामिल हैं।
इस दौरान भूपेंद्र यादव, बिजेंद्र सैनी, राजीव राठी, शांति कांबोज, जगमाल, रविंद्र मान, सुशील कत्याल, जयबीर, नरेंद्र पहल, रणबीर शर्मा, सतीश मान व विशाल बनवाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें